Breaking News

“Chhaava” मूवी कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक, “छावा” मूवी की रिलीज डेट बदली गई।

“Chhaava” मूवी होने जा रही थी रिलज लेकिन “पुष्पा 2” मूवी और “छावा” की डेट एक ही रखी गई थी जिसके कारण क्लेश से बचने के लिए मेकर्स ने “छावा” मूवी की रिलीज डेट को आगे बड़ा दिया है। अब फैंस को और भी इंतजार करना होगा। “छावा” मूवी के निर्माताओं ने ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 और छावा के बीच टकराव फिल्म के टलने का कारण हो सकता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है की जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से की जा रही है। वह “छावा: मूवी “पुष्पा 2” मूवी के टकराव के कारण विक्की कौशल की फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है।

“Chhaava” मूवी कब होगी रिलीज:

“छावा” मूवी पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज होने की डेट आगे बढ़ चुकी है। अब “छावा” अब 19 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस बार फैंस ” पुष्पा 2 द रूल” मूवी का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। “पुष्पा 2 द रूल” मूवी और “छावा” मूवी की रिलीज डेट एक साथ रिलीज होने जा रही थी, लेकिन फैंस को “पुष्पा 2 द रूल” का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। इसके कारण “छावा” मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। “पुष्पा 2 द रूल” मूवी के कारण “छावा” मूवी पर काफी असर पड़ सकता था।

विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए आए नजर:

“छावा” मूवी में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज किरदार निभाया है। इस मूवी में विक्की अपने करिदार में दुश्मनो से लड़ाई करते हुए नजर आ रहे है। Actor Vikki कौशल इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी और एक्टर्स रश्मिका मंदाना येसुबाई का किरदार निभा रही हैं। रश्मिका “पुष्पा 2” मूवी में अल्लू अर्जुन की फिल्म का भी एक हिस्सा है। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे।

“Chhaava” मूवी किस पर आधार:

यह बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। जो मराठा सम्राट और शिवाजी महाराज के बेटे थे। “छावा” मूवी का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। इसका निर्माण दिनेश विजन ने किया है। मूवी का शीर्षक संभाजी का उपनाम है। मराठी में इसका अर्थ “शेर का बच्चा” है। इस मूवी में मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले शिवाजी को शेर का बच्चा कहा जाता है। यह मूवी आदर्श व्यक्ति के लिए बहुत महत्व रखती है। क्योकि यह मूवी छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है।

About Tannu

Check Also

Bigg Boss 18: सारा आरफीन खान कितनी अमीर है?

Bigg Boss 18 में सारा आरफीन खान का नाम जब नॉमिनेट में आया है तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *