Breaking News
ADVERTISEMENT

PM Gramin Awas Yojana के लिए 5 मिनट में आवेदन कर सकते है! क्या पात्रता होनी चाहिए इस योजना का लाभ उठाने के लिए

PM Gramin Awas Yojana का लाभ गरीब परिवार के व्यक्ति ही कर सकते है। इस योजना को खासतौर पर उन व्यक्तियों के लिए बनाया गया है जो कच्चे मकान में रहते है। तथा समुद्री इलाको के पास बसने वाले व्यक्ति जिनके पास कच्चे मकान है और बाद जैसे प्राकृतिक आपदाओं के कारण घर से बेघर हो जाते है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए भी उपलब्ध है। जो की गरीबी के कारण अपना पक्का मकान नहीं बना पाते है। और अनेको कठिनायों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई है। ऐसे में व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार मिला है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को पक्के घर प्रदान करना है। सरकार इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 1,20,000 रुपए की सहायता राशि देती है, ताकि वे अपना खुद का पक्का घर बना सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, जिससे लाखों परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

PM Gramin Awas Yojana का दूसरा चरण ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर लागू किया गया है। इस चरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र परिवार ही इस योजना का लाभ उठाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि सही हाथों में पहुंचे। इसके तहत सरकार ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि किन परिवारों को इस योजना के अंतर्गत सहायता मिलनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

 

PM Gramin Awas Yojana किस उदेश्य से शुरू की गई है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें एक स्थिर एवं सुरक्षित आवास प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना विशेष रूप से उन गरीब परिवारों के लिए बनाई गई है। जो गरीबी की रेखा से निचे आते है। इसके अंतर्गत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जिसके कारण वह अपने घर पक्के बना सके।

PM Gramin Awas Yojana का मुख्य उद्देश्य केवल गरीब परिवारों को घर देना नहीं, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। एक पक्का घर मिलने से इन परिवारों को न केवल सुरक्षा और सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि उनका सामाजिक और मानसिक स्थिति भी सशक्त होती है। यह योजना न केवल आवास की सुविधा प्रदान करती है, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भरता की दिशा में भी जागरूक करती है। PM Gramin Awas Yojana के जरिए गरीब परिवारों को यह विश्वास मिलता है कि वे अब किसी पर निर्भर नहीं हैं और अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं।

PM Gramin Awas Yojana ग्रामीण के तहत, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता के माध्यम से घर बनाने के लिए जरूरी सामग्री, श्रमिक सहायता, और निर्माण कार्य में मदद दी जाती है। इस योजना के तहत मिलने वाले घरों का डिजाइन भी सुरक्षित, मजबूत और सुविधाजनक होता है, ताकि प्रत्येक परिवार को एक अच्छा और टिकाऊ आवास मिल सके। इस योजना का लाभ उन सभी परिवारों को मिलता है जो निश्चित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

ADVERTISEMENT

 

PM Gramin Awas Yojana

 

PM Gramin Awas Yojana कितनी राशि प्राप्त हो सकती है?

प्रधान मंत्री आवास योजना की शुरुआत गरीब परिवारों की मदद करने के लिए शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक को 1 लाख 20 हजार रूपये का अनुदान दिया जाता है। जिसकी मदद से वे सभी अपने लिए एक पक्का मकान का निर्माण कर सके। अगर आप भी इस योजना के पात्र है तो आपको नीचे गई जानकारी से कुछ मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENT

 

PM Gramin Awas Yojana के लिए आपको किन किन आवश्यक दस्तावेज की आपको जरूरत होती है?

  • आधार कार्ड। (Aadhar card)
  • आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर। (mobile number linked to aadhaar)
  • बैंक अकाउंट नंबर। (bank account number)
  • आय का प्रमाण पत्र। (certificate of income)
  • निवास प्रमाण पत्र। (Address proof)
  • पासपोर्ट साइज फोटो। (passport size photo)
  • IFSC कोड। (IFSC Code)
  • राशन कार्ड। (ration card)
  • पैन कार्ड। (PAN Card)

 

PM Gramin Awas Yojana का लाभ उठाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

अगर आप भी इस योजन का लाभ उठना चाहते है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी का पालन करना होगा:-

ADVERTISEMENT

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

होम पेज पर जाएं: वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको होम पेज पर जाना है। सर्वेक्षण सूची से संबंधित एक विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

राज्य का चयन करें: इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज ओपन हो जाता है। वहां पर आपको अपना राज्य को चुन लेना है।

जिला और तहसील का चयन करें: अपने राज्य को चुनने के बाद आपको अपनी तहसील और जिला का चयन करना है।

गांव का चयन: इसके बाद आप अपने गांव को चुने। जहां आपने पंजीकरण किया है या आप सर्वेक्षण सूची में शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

पर्सनल जानकारी डालें: अपनी पर्सनल जानकारी भी आपको एक एक करके सावधानीपूर्वक डालनी है। ताकि कोई गलती न हो।

दस्तावेज अपलोड करें: पर्सनल जानकारी डालने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। और सबमिट पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आपकी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

 

PM Gramin Awas Yojana का लाभ उठाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ केवल उन परिवारों को मिलता है। जो इसके Sarkari Yojana पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। निम्नलिखित पात्रता शर्तें हैं:-

आर्थिक स्थिति: केवल गरीबी रेखा (BPL) के तहत आने वाले sarkari fayde.com परिवार इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसमें वे परिवार शामिल हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जिनके पास खुद का पक्का घर नहीं है।

आवश्यकता: इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों को पक्का घर प्रदान करना है जो अभी भी कच्चे घरों में रह रहे हैं या उनके पास कोई आवास नहीं है।

भूमि का स्वामित्व: लाभार्थी के पास खुद की भूमि होनी चाहिए या वे भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा सरकारी योजना नहीं का लाभ नहीं उठा सकते।

 

कौन कौन से व्यक्ति PM Gramin Awas Yojana का लाभ नहीं उठा सकते है?

  • जिन परिवारों के पास चार पहिया या थ्री व्हीलर वाहन है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • खेती के उद्देश्य से तीन या चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • जिनके पास 50,000 रुपये या उससे अधिक की क्रेडिट कार्ड लिमिट है, वे योजना के लिए योग्य नहीं होंगे।
  • सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • आयकर दाता योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
  • जिन परिवारों के पास 2.5 एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी इस योजना से बाहर होंगे।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से कम है। वह व्यक्ति इस योजना के पात्र हो सकते है।
  • लाभार्थी के पास पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए। अगर परिवार के पास पहले से पक्का मकान है। तो वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • पहाड़ी क्षेत्रों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सरकारी योजना तटीय क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को अतिरिक्त सहायता दी जाती है, जैसे कि अधिक वित्तीय राशि और विशेष भवन निर्माण सुविधाएं।

 

PM Gramin Awas Yojana की विशेषताएं क्या है?

  • इस योजना के तहत मैदानी इलाकों में एक यूनिट आवास के तहत लाभार्थी को 1 लाख 20 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। यह खर्च 60:40 के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा साझा की जाती है।
  • हिमालयी राज्यों, पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश (यू.टी.) में, प्रत्येक यूनिट के लिए लाभार्थी को 1 लाख 30 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य के बीच में साझेदारी का अनुपात 90:10 है।
  • लद्दाख सहित केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आवास योजना की पूरी राशि केंद्र से प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (एस.ई.सी.सी.) के मापदंडों का उपयोग करके की जाती है और ग्राम सभाओं द्वारा सत्यापित की जाती है।
  • इसके अलावा इस योजना के तहत ही स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एस.बी.एम.-जी.) के तहत मनरेगा या अन्य योजनाओं के सहयोग से शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

 

1. PM Gramin Awas Yojana क्या है?

Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्के घर प्रदान करना है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है। जिससे वे अपना खुद का पक्का घर बना सकें।

2. PM Gramin Awas Yojanaके तहत कितने पैसे मिलते हैं?

Ans. PM Gramin Awas Yojana (ग्रामीण) के तहत सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को 1,20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता देती है। पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में अतिरिक्त 10,000 रुपये का अनुदान भी मिलता है।

3. PM Gramin Awas Yojana के तहत कितने पैसे मिलते हैं?

Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को 1,20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता देती है। पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में अतिरिक्त 10,000 रुपये का अनुदान भी मिलता है।

4. क्या मैं आधार नंबर के बिना PMAY योजना के लिए आवेदन कर सकता हूं?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधार नंबर अनिवार्य है। व्यक्ति अपने नजदीकी CSC से आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने निकटतम CSC का पता लगाने के लिए यहां क्लिक करें ।

About Tannu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT