Breaking News

IPL के नए नियम से प्लेयर्स पर होगी पेसो की बारिश। ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी।

IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत बन चुके हैं। ऋषभ पंत को 27 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा गया है और ऐसे में ऋषभ पंत पर दबाव भी बढ़ गया है। इस खिलाड़ी को लखनऊ को IPL जिताने की जिम्मेदारी है। वह न केवल लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वह दुनियाभर की क्रिकेट लीगों के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

IPL 2025: ऋषभ पंत की सैलरी :

ऋषभ पंत को 27 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा गया है और उनपर दबाव भी काफी बढ़ गया। ऋषभ पंत पर लखनऊ को आईपीएल जिताने की जिम्मेदारी बढ़गयी है। क्योंकि पिछले तीन सीजन में से दो बार तो ये टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है क्योंकि इस टीम के अपने पुराने कप्तानों को पद से हटाने का पुराना इतिहास रहा है। इस टीम ने पहले धोनी और फिर केएल राहुल को भी कप्तान के पद से हटाया हैं। कप्तान महेन्दर सिंह 4 करोड़ रुपये में ही बिके। जो कि 5 बार आईपीएल के चैम्पियन रह चुके है।

ऋषभ पंत को देना होगा टेेक्स :

टीम इंडिया के विकेट कीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में 27 करोड़ में खरीदा गया है। ऋषभ पंत को IPL इतिहास की सबसे महंगीसैलरी में खरीदा है। लेकिन ऋषभ पंत कोजितना पैसा बताया गया है उतना नहीं मिलेगा। जो सैलरी बताई गयी ऋषभ पंत को उससे 8.1 करोड़ रुपये कम मिलने वाले हैं। ऋषभ पंत को 27 करोड़ में से सिर्फ 18.9 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत को लगभग 30 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा। सिर्फ ऋषभ पंत को ही नहीं बल्कि हर भारतीय खिलाड़ी को टैक्स देना होगा। ऋषभ पंत को हर सीजन दिल्ली कैपिटल्स से 16 करोड़ रुपये मिलते थे। 2023 में उनका कार एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से वो पूरी साल नहीं खेल पाए।

जिंदल ने खोला ऋषभ पंत का राज :

ऋषभ पंत आईपीएल ऑक्सन लीग के सबसे महंगे खिलाडी बन चुके है। वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे है। ऋषभ पंत अच्छे बल्लेबाज ही नहीं बल्कि एक अच्छे विकेटकीपर भी है। लेकिन पार्थ जिंदल से मतभेद होने के कारण ऋषभ ने ऑक्सन में उतरने का फैसला किया है। जिंदल ने ऋषभ के फ्रेंचाइजी छोड़ने की वजह का कारण बताया है। पार्थ जिंदल ने कहा पंत और उनके अलग-अलग विचार की वजह से पंत ने फ्रेंचाइजी छोड़ी है। ऋषभ टीम लीडरशिप के चयन के लिए अपनी बात रखना चाहते थे तो वही पार्थ ने इस बात की सहमति नहीं जताई। इसी कारण से फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया।

About Tannu

Check Also

IPL 2025: 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते है, आईपीएल 2025 में RCB की स्टार्टिंग Playing 11 में सकते है नजर।

IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने अपना समूह तैयार कर लिया है। 24 और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *